• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईडीएफ ने कहा, गाजा में लोगों को निकलने से रोक रहा है हमास !

IDF said, Hamas is stopping people from leaving Gaza! - World News in Hindi

तेल अवीव। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि हमास गाजा के नागरिकों को वहां से निकलने से रोक रहा है। आईडीएफ के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सेना ने लोगों से गाजा पट्टी खाली करने की अपील की थी। लेकिन हमास के लोग लोगों को दक्षिण की ओर जाने से रोक रहा है। सेना ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में रहने वाले लोगों से संपर्क किया लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि सभी सड़कें अवरुद्ध हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने इजराइल को चेतावनी दी थी कि गाजा की आधी आबादी को उत्तर से निकालना संभव नहीं है और अपील की थी कि गाजा पट्टी में सैन्य आक्रमण न करें क्योंकि यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
हालांकि इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही घोषणा कर दी है कि हमास को नष्ट करने और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए गाजा पट्टी में जमीनी सैन्य आक्रमण जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IDF said, Hamas is stopping people from leaving Gaza!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: syrian soldier, emmanuel macron, joe biden, israel-hamas conflict, iran, tehran, israeli air force, hezbollah, un, israel, jerusalem, israel defense forces, idf, operation ajay, गाजा पट्टी, namaz, hamas, palestinianjerusalem, gaza strip, tel aviv, southern israel, mohammed al-deif, magen david adom, benjamin netanyahu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved