• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईएईए ने नए निरीक्षण का अनुरोध नहीं किया : ईरान

IAEA has not requested new inspections: Iran - World News in Hindi

तेहरान। ईरानी प्रशासन ने रविवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते के अनुपालन को सत्यापित करने के लिए नए निरीक्षण का अनुरोध नहीं किया है। तेहरान ने साथ ही आईएईए से आग्रह किया कि उसे ऐसा करने के अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुकना चाहिए। ईरानी परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख अली अकबर सालेही ने आईएईए के महानिदेशक, युकिया अमानो से आग्रह किया कि उन्हें संस्था के ऐतिहासिक संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) को कायम रखने के संबंध में निष्पक्ष बने रहना चाहिए। इस कार्रवाई योजना पर विश्व शक्तियों के बीच 2015 में सहमति बनी थी और इसके जरिए तेहरान को अपने परमाणु कार्यक्रम रोकने थे तथा बदले में उसके ऊपर से प्रतिबंध हटाए गए थे। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, सालेही ने कहा, ‘‘हम आईएईए से आग्रह करते हैं कि वह एजेंसी के संविधान के अनुसार एक निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से अपनी निगरानी जारी रखे।’’अमानो तेहरान के दौरे पर हैं और वह इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी तथा विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ से भी मुलाकात करेंगे। अमानो का ईरान दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दो सप्ताह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु समझौते के ईरानी अनुपालन को सत्यापित न करने का निर्णय लिया और धमकी दी कि यदि तेहरान अपनी गलतियों को नहीं सुधारता तो अमेरिका इस समझौते से अलग हो जाएगा। अमेरिका ने आईएईए से कहा है कि वह जेसीपीओए परमाणु समझौते के तहत ईरान में फिर से निरीक्षण करे, खासतौर से उसके सैन्य प्रतिष्ठानों का।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IAEA has not requested new inspections: Iran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iranian authorities, international atomic energy agency, iaea, ali akbar salehi, head of the iranian atomic energy agency, iaea director general, yukiya amano, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved