सैन फ्रैंसिस्को। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राजनीतिक जीवन छोडक़र दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का नेतृत्व करना चाहती हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आप कौनसी संपत्ति का सीईओ बनना चाहेंगी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेट अटॉर्नी जनरल मॉरा हीले ने जब हिलेरी से पूछा कि वह कौन सी कंपनी की सीईओ बनना पसंद करेगी तो इसके जवाब में हिलेरी ने बिना सोचे-समझे फेसबुक का नाम लिया। हिलेरी ने कहा, यह दुनिया में समाचार का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। हमारे देश की एक बड़ी आबादी को फेसबुक से ही खबरें मिलती हैं, फिर चाहे वह सच्ची हो या झूठी।
हिलेरी शुक्रवार को हार्वर्ड मे थीं, जहां उन्हें रेडक्लिफ मेडल से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाला हो। बता दें कि फेसबुक कैम्ब्रिज ऐनालिटिका स्कैंडल के बाद अपने यूजर्स का विश्वास वापस पाने पर काम कर रहा है। कैम्ब्रिज ऐनालिटिका ने फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स के डेटा का दुरुपयोग किया था।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope