• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हुई भारी गोलीबारी, पाक ने रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Heavy gunfire erupts between Pakistan and Afghanistan, with Pakistan targeting residential areas - World News in Hindi

काबुल । स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार तड़के पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच सीमा पार भीषण झड़पें हुईं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के नागरिकों के हताहत होने की खबरें सामने आईं। अफगानिस्तान स्थित खामा प्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के कंधार प्रांत और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र के बीच एक प्रमुख सीमावर्ती जिले, स्पिन बोल्डक में सुबह लगभग 4 बजे भीषण लड़ाई शुरू हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी की, जिससे कई नागरिक अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए।
स्पिन बोल्डक जिले के सूचना अधिकारी अली मोहम्मद हकमल ने मीडिया को पुष्टि की कि अफगान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच बुधवार तड़के झड़पें शुरू हो गईं। इस दौरान दोनों तरफ से हल्के व भारी, दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
कंधार के निवासियों ने सोशल मीडिया पर यह आरोप भी लगाया कि पाकिस्तान ने इलाके में नागरिकों के घरों को निशाना बनाकर भारी हथियारों से हमले किए हैं।
यह झड़प मंगलवार रात खोस्त प्रांत में सीमा के पास एक छोटी सी झड़प के बाद शुरू हुई। बता दें, खोस्त में अफगान सेना और पाकिस्तानी सीमा रक्षकों के बीच डूरंड रेखा पर गोलीबारी हुई थी।
हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने दावा किया कि अफगान फोर्स ने पहले "बिना उकसावे के" गोलीबारी की, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।
पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी दावा किया कि इस गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी बलों ने कई अफगान टैंकों और सीमा चौकियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बता दें, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर बीते कई दिनों से भारी तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों पक्षों के बीच यह तनाव तब और बढ़ गया, जब अफगानिस्तान ने सप्ताहांत में दावा किया कि उसने कई सैन्य चौकियों पर जवाबी हमलों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके 23 सैनिक मारे गए हैं।
पाकिस्तान द्वारा काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के एक बाजार क्षेत्र में हवाई हमले करने के बाद स्थिति और बिगड़ गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy gunfire erupts between Pakistan and Afghanistan, with Pakistan targeting residential areas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, afghanistan, kabul, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved