• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यौन उत्पीडऩ आरोप : गूगल के कर्मचारी करेंगे वॉकआउट!

सैन फ्रांसिस्को। गूगल के लगभग 1,500 कर्मचारियों ने गुरुवार को दुनियाभर में कंपनी के कार्यालयों से वॉकआउट की योजना बनाई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगने के बाद उसका इस्तीफा लेकर नौ करोड़ डॉलर का पैकेज देने से गुस्साए कर्मचारियों ने वॉकआउट का फैसला किया है। इससे पहले गूगल ने पिछले सप्ताह बताया था कि कंपनी ने 2016 के बाद से कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ के आरोपों में 48 लोगों को बर्खास्त किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 1,500 से अधिक लोगों ने दुनियाभर की दो दर्जन कंपनियों के कार्यालय से वॉकआउट की योजना बनाई। इनमें से अधिकतर महिलाएं हैं। गूगल के यूट्यूब की प्रॉडक्ट मार्किटिंग मैनेजर क्लेयर स्टैप्लेटन (33) ने कहा, ‘‘हम यह महसूस होना नहीं चाहते कि हम असमान है और हमारा सम्मान नहीं किया जाता।’’ गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने पिछले सप्ताह अपने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा थै कि कंपनी कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ के मामलों पर सख्ती से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Google employees plan walkout over handling of sexual misconduct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: google employees, walkout, sexual misconduct, गूगल, यूट्यूब, google, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved