• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राजनीतिक विवादों की चपेट में आया चीन का गोल्डन हॉर्स अवार्ड्स

ताइपे। चीन का गोल्डन हॉर्स अवार्ड्स उस समय राजनीतिक विवादों की चपेट में आ गया, जब एक विजेता ने पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान उम्मीद जताई कि एक दिन ताइवान को स्वंतत्रता जरूर मिलेगी। बीबीसी के मुताबिक, 55वां वार्षिक अवार्ड यहां शनिवार को ताइवान की राजधानी में आयोजित हुआ, जिसे चीन का ऑस्कर माना जाता है।

फू यू जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री का पुरस्कार जीता, उन्होंने पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान कहा कि वे आशा करती हैं कि एक दिन ताइवान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पहचाना जाएगा। फू, की डॉक्युमेंट्री आवर यूथ इन ताइवान द्वीप के 2014 के सनफ्लावर मूवमेंट पर आधारित है।

उन्होंने कहा, मैं आशा करती हूं कि एक दिन हमारे देश को वास्तव में स्वतंत्र सत्ता के रूप में पहचाना जाएगा और माना जाएगा। एक ताइवानी के रूप में यह मेरी सबसे बड़ी इच्छा है। उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया और चीन के फिल्मी सितारों ने इस बयान का विरोध किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Golden Horse awards in controversy over Taiwan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: golden horse awards, controversy, taiwan, china, oscar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved