• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुनियाभर में कोरोना के मामले 1.72 करोड़ के पार

Global COVID-19 cases top 17.2mn: Johns Hopkins - World News in Hindi

वाशिंगटन। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में नोवल कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 1.72 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 671,000 से अधिक हो गई हैं। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 17,237,642 थी, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 671,909 हो गई थी। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 4,494,252 संक्रमण के मामलों और 152,055 मौतों के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है। ब्राजील 2,610,102 संक्रमण और 91,263 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़ों से पता चला है कि, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (1,582,028) स्थान पर है और रूस (832,993), दक्षिण अफ्रीका (482,169), मेक्सिको (416,179), पेरू (400,683), चिली (353,536), ब्रिटेन (303,910), ईरान ( 301,530), स्पेन (285,430), पाकिस्तान (277,402), कोलंबिया (276,055), सऊदी अरब (274,219), इटली (247,158), बांग्लादेश (234,889), तुर्की (229,891), फ्रांस (222,469), जर्मनी (209,535), अर्जेंटीना (185,373), ईराक (121,263), कनाडा (117,677), कतर (110,460) और इंडोनेशिया (106,336) है।
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (46,084), मेक्सिको (46,000), इटली (35,132), भारत (34,956), फ्रांस (30,241), स्पेन (28,443), पेरू (18,816), ईरान (16,569) और रूस (13,778)हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Global COVID-19 cases top 17.2mn: Johns Hopkins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: global covid-19 cases top 172mn, johns hopkins, coronavirus, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved