• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 : संक्रमितों का वैश्विक आंकड़ा 57 लाख के करीब, 3.55 लाख से अधिक मौत

Global COVID-19 cases near 5.7 mn: Johns Hopkins - World News in Hindi

वाशिंगटन। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 57 लाख के करीब पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 55 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में गुरुवार सुबह तक कुल 56 लाख 90 हजार 951 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 55 हजार 615 रही।"

अमेरिका की बात करें, तो यहां महामारी से मरने वालों की संख्या भी 1 लाख के पार पहुंच गई है। देश में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 418 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 16 लाख 99 हजार 126 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 4 लाख 11 हजार 821 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 70 हजार 680 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 68 हजार 619 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 36 हजार 259 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 31 हजार 139 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 83 हजार 38 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 81 हजार 524 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 59 हजार 797 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 58 हजार 086 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 41 हजार 591 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 35 हजार 905 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 37 हजार 542 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 72 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 599 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 117 मौतों के साथ स्पेन और 25 हजार 598 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Global COVID-19 cases near 5.7 mn: Johns Hopkins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: global covid-19 cases near 57 mn, johns hopkins, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved