• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जर्मनी ने लगाया रूस पर लीपज़िग एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का आरोप, पुतिन बोले—सबूत प्लांट किए गए

Germany Accuses Russia of Drone Attack at Leipzig Airport, Putin Claims Evidence Was Planted - World News in Hindi

बर्लिन/मॉस्को। जर्मनी और रूस के बीच कूटनीतिक तनाव एक बार फिर गहरा गया है। जर्मनी ने आधिकारिक तौर पर आरोप लगाया है कि पिछले महीने उसके पूर्वी शहर के लीपज़िग/हाले एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमलों के पीछे रूस का हाथ था। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि जर्मनी ने रूस को फंसाने के लिए झूठे सबूत 'प्लांट' किए हैं। यूक्रेनी कार्गो विमानों के पास मिला था विस्फोटक से लदा ड्रोन घटनाक्रम के अनुसार, 4 अगस्त को लीपज़िग एयरपोर्ट पर यूक्रेन के कार्गो विमानों के बिल्कुल नजदीक एक ड्रोन बरामद हुआ था, जिसमें भारी विस्फोटक लगा था। डेटोनेटर में तकनीकी खराबी के चलते गनीमत रही कि उसमें धमाका नहीं हुआ।
जांचकर्ताओं के मुताबिक, एक अन्य ड्रोन पास खड़े कार्गो विमान से टकराया था, जबकि इसके 10 दिन बाद एयरपोर्ट के निकट एक तीसरा ड्रोन भी मिला था।
जर्मनी का दावा: 'रूसी हाइब्रिड वॉरफेयर का हिस्सा'
जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंट ने कहा कि यह हमला यूरोप में रूस की लंबे समय से जारी 'हाइब्रिड गतिविधियों' का हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी जर्मनी को इस तरह के हमलों से निशाना बनाया जा सकता है।
डोब्रिंट के अनुसार, ड्रोन में मिले तकनीकी उपकरणों की फोरेंसिक जांच और खुफिया इनपुट स्पष्ट रूप से इस साजिश में रूस की संलिप्तता की पुष्टि करते हैं।
पुतिन का पलटवार और रूसी दूतावास का बयान
जर्मनी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जर्मनी ने मॉस्को को जिम्मेदार ठहराने की नीयत से मनगढ़ंत सबूत तैयार किए हैं। हालांकि, पुतिन ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं किया।
उधर, बर्लिन स्थित रूसी दूतावास ने भी जर्मनी के इन आरोपों को पूरी तरह "बेतुका" और निराधार करार दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Germany Accuses Russia of Drone Attack at Leipzig Airport, Putin Claims Evidence Was Planted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: germany russia drone attack leipzig airport, vladimir putin reaction, alexander dobrindt statement, ukraine cargo planes leipzig, hybrid warfare europe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved