• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूसी ऊर्जा पर जर्मनी की निर्भरता घटी: राष्ट्रपति

German dependency on Russian energy significantly reduced: President - World News in Hindi

बुखारेस्ट । जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर ने बुखारेस्ट की यात्रा के दौरान दावा कि रूसी ऊर्जा संसाधनों पर जर्मनी की निर्भरता काफी कम हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल पर जर्मनी की निर्भरता वर्तमान में 15 प्रतिशत है। स्टीनमीयर ने बुधवार को अपने रोमानियाई समकक्ष क्लाउस इओहानिस के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया। रोमानियाई राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश रूसी तेल पर यूरोपीय आयोग के प्रस्तावित प्रतिबंध का समर्थन करता है। जिसे छह महीने की चरणबद्ध अवधि के अंदर लागू किया जाएगा। इओहानिस ने कहा कि बुखारेस्ट में अधिकारी अब स्थायी समाधानों पर काम कर रहे हैं जिन्हें जल्द ही लागू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, प्राकृतिक गैस आपूर्ति को लेकर रोमानिया, यूरोपीय संघ के रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है।
दोनों राष्ट्रपतियों ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। जिसमें यूक्रेन और यूक्रेनी शरणार्थियों को प्रदान की गई सहायता, यूरोपीय संघ में शामिल होने वाले मोल्दोवा, यूक्रेन और जॉर्जिया गणराज्य के लिए समर्थन और शेंगेन सदस्यता के लिए रोमानिया की अपेक्षाओं जैसे मुद्दे शामिल रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-German dependency on Russian energy significantly reduced: President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: german dependency on russian energy significantly reduced, german president frank walter steinmeier, frank walter steinmeier, german, russian energy, russia ukraine war, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved