• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजा : इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 25 फिलिस्तीनियों की मौत

Gaza: At least 25 Palestinians killed in Israeli air strikes - World News in Hindi

गाजा । गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल और एक नागरिक सुरक्षा केंद्र को निशाना बनाकर किए गए दो इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 25 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। गाजा स्थित स्वास्थ्य प्राधिकरण के एक अधिकारी मारवान अल-हम्स ने बताया कि रविवार को खान यूनिस में विस्थापित लोगों के एक स्कूल पर इजरायली एयर स्ट्राइक में लगभग 21 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। दर्जनों अन्य घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। यह स्कूल नियर ईस्ट में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र रिलीफ एंड वर्क एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) से जुड़ा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस हमले पर इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
सूत्रों ने बताया कि मध्य गाजा में नुसेरात शरणार्थी शिविर के मध्य में एक आपातकालीन चौकी को निशाना बनाकर एक एयर स्ट्राइक की गई। इसमें एक पत्रकार सहित नागरिक सुरक्षा के चार सदस्यों की मौत हो गई।
गाजा में नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने इजरायल पर नागरिक सुरक्षा दलों पर 'जघन्य अपराध' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पीड़ित अपने मानवीय और राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन कर रहे थे।"
फिलिस्तीनी पत्रकार सिंडिकेट ने एक बयान में कहा कि मृतकों में अहमद अल-लौह नाम का एक पत्रकार भी शामिल है, जो कतर के अल जजीरा टीवी के लिए फोटोग्राफर के तौर पर काम करता था। हालांकि, इजरायली सेना ने उस पर गाजा में इस्लामिक जिहाद आंदोलन का एक सैन्य संचालक होने का आरोप लगाया।
इज़रायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसकी एयर फोर्स ने नुसेरात शिविर में एक साइट को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल 'आतंकवादियों' द्वारा आईडीएफ के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जाता था।
7 अक्टूबर 2023 इजरायल में हमास के बड़े हमले के जवाब में यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाली गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था। हमास के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था। इजरायली हमलों ने गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 44,976 हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gaza: At least 25 Palestinians killed in Israeli air strikes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaza, palestinian, israeli air strikes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved