ब्यूनस आयर्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापारिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और आतंकवाद व भगोड़े आर्थिक अपराधियों से संबंधित मुद्दों पर जी-20 समूह के देशों के बीच सहयोग पर बल दिया। यह जानकारी जी-20 में भारत के शेरपा ने दी। आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास जी-20 में भारत के शेरपा हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शक्तिकांत दास ने यहां मीडिया से कहा कि मोदी ने जी-20 सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों, खासतौर से उभरती अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया।
दास ने कहा कि उन्होंने बढ़ते वित्तीय संकट पर प्रकाश डाला और मुख्य रूप से विकसित अर्थव्यवस्थाओं की मौद्रिक नीतियों और तेल के दाम में अस्थिरता से पैदा होने वाले खतरों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित अर्थव्यस्थाओं की असमकालिक नीतियों और विभिन्न देशों की अर्थव्यस्थाओं में सुधार की विषम गति का जिक्र किया।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope