• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेहरान में घटाया गया ईंधन कोटा, तेल ठिकानों पर हमलों के बाद फैसला

Fuel quotas reduced in Tehran, decision taken after attacks on oil installations - World News in Hindi

तेहरान,। तेहरान स्थित तेल ठिकानों पर हमले के बाद प्रशासन ने लोगों के लिए ईंधन कोटा कम करने का फैसला लिया है। फार्स समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार, तेहरान प्रांत के गवर्नर ने पर्सनल कार्ड से फ्यूल कोटा 30 लीटर (7.9 गैलन) हर दिन से घटाकर 20 लीटर (5.2 गैलन) करने की अपील की। अधिकारी ने यह भी कहा कि लोगों को फ्यूल की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि फ्यूल सप्लाई में रुकावटों को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा, और "दो या तीन दिन" बाद इस कदम को वापस लेने का वादा किया। गवर्नर ने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने पर दो या तीन दिनों के भीतर पहले की तरह ईंधन कोटा बहाल कर दिया जाएगा।
तेहरान के तेल ठिकानों पर हमले के बाद घंटों आग धधकती देखी गई। कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें हमले के कुछ घंटों बाद, ईरान की राजधानी के ऊपर आसमान धुएं से ढका हुआ देखा जा सकता है।
स्टेट टेलीविजन पर एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका-इजरयाल ने राजधानी और उसके आसपास रात भर में पांच तेल ठिकानों पर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
वहीं, ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने ऑयल प्लांट्स में धमाकों के बाद जहरीली बारिश की चेतावनी दी है। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस) ने आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। सोसाइटी ने कहा है कि तेल प्लांट में धमाकों के बाद जहरीली बारिश हो सकती है। ऐसी बारिश से स्किन पर केमिकल बर्न हो सकता है और फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
सैन्य संघर्ष के नौ दिन पूरे हो चुके हैं। इजरायली मीडिया वाइनेट ने बताया कि ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।
ईरान ने भी पलटवार करते हुए 5 देशों को निशाने पर लिया। इजरायल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात पर हमले किए। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि वे अमेरिका और इजरायल के खिलाफ छह महीने तक युद्ध लड़ने में सक्षम हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fuel quotas reduced in Tehran, decision taken after attacks on oil installations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tehran news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved