• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बम को निष्क्रिय करने से पहले फ्रैंकफर्ट से 70 हजार लोगों को हटाया

Frankfurt to evacuate 70,000 while World War II bomb defused - World News in Hindi

बर्लिन। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में द्वितीय विश्वयुद्ध के एक बिना फटे बम को निष्क्रिय करने के लिए शहर के करीब 70,000 लोगों को यहां से सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया रविवार को शुरू की गई। बम शहर में निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को मिला था। ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह बम सहयोगी देशों की बमबारी के दौरान ब्रिटिश विमानों ने गिराया था। यह बम 1.4 टन वजनी है। पुलिस ने बताया कि निकासी प्रक्रिया दो घंटे तक चलेगी। यह बम 29 अगस्त को वेस्टेंड स्थित गोएथे यूनिवर्सिटी के पास जिस क्षेत्र में मिला है उसके आसपास के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा एहतियात बरती गई है। इस इलाके में बंडेसबैंक (सेंट्रल बैंक ऑफ जर्मनी), पुलिस मुख्यालय, हेसी रेडियो और टेलीविजन प्रसारण का मुख्यालय, पामेनगार्टेन वनस्पति उद्यान, दो अस्पताल और 20 वृद्धाश्रम हैं। इस निकासी अभियान में एक हजार अग्निशामक और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी सहायता कर रहे हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Frankfurt to evacuate 70,000 while World War II bomb defused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: frankfurt, world war ii, bomb defused, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved