• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड की दूसरी लहर के बीच फ्रांस में शुक्रवार से दोबारा लॉकडाउन

France to return to nationwide lockdown amid COVID-19 2nd wave - World News in Hindi

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार की शाम को घोषणा की कि कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के कारण देश में शुक्रवार से देशव्यापी लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "मैक्रों ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि वायरस तेजी से फैल रहा है। हमारे सभी पड़ोसियों की तरह हम भी महामारी की दूसरी लहर झेल रहे हैं, जो निस्संदेह पहले की तुलना में ज्यादा मुश्किल और घातक होगी।"

वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रपति ने देश में फिर से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। इससे पहले मार्च के मध्य में भी यहां लॉकडाउन किया गया था। लॉकडाउन के दौरान केवल काम पर जाने, स्वास्थ्य सेवाएं लेने, खरीददारी करने जाने की ही अनुमति होगी।

विश्वविद्यालय, पुस्तकालय, बार, कैफे, रेस्तरां, जिम, सार्वजनिक समारोहों पर बंदिशें लगाई जाएंगी। हालांकि पहले लॉकडाउन के विपरीत इस बार नर्सरी, प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुले रहेंगे। वहीं नए लॉकडाउन के लिए उपायों के लिए विस्तार से घोषणा गुरुवार को सरकार द्वारा की जाएगी।

यह लॉकडाउन गुरुवार की आधी रात से शुरू होकर कम से कम दिसंबर तक रहेगा। फ्रांस ने बुधवार को 36,437 नए मामले दर्ज किए, जो इसके एक दिन पहले की संख्या से 3,020 ज्यादा हैं। यहां मामलों की कुल संख्या 12,35,132 और मौतों की संख्या 35,785 तक पहुंच चुकी है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-France to return to nationwide lockdown amid COVID-19 2nd wave
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: france, emmanuel macron, france to return to nationwide lockdown, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved