• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्रांस में अब मास्क, इनडोर मास्क अब अनिवार्य नहीं

France to lift indoor mask mandate, vax pass - World News in Hindi

पेरिस। फ्रांस सरकार 14 मार्च से प्रभावी कोरोना प्रतिबंधों में ढील देगी। इनडोर क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और वैक्सीन पास दिखाने की जरूरत नहीं होगी। ये घोषणा फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कास्टेक्स के हवाले से फ्रांसीसी दैनिक समाचार टीएफ1 को बताया, 'स्थिति में सुधार हो रहा है।'

प्रधानमंत्री के अनुसार, सार्वजनिक परिवहन में अपवाद के साथ इनडोर क्षेत्रों में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा, और अस्पतालों और नर्सिग होम में अभी भी स्वास्थ्य पास की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, हालांकि, अस्पताल के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य टीकाकरण प्रभावी है।

फ्रांस में साल 2020 से महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक 23,541,275 कोरोना मामले सामने आए हैं और 141,758 लोगों की मौत हुई हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-France to lift indoor mask mandate, vax pass
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: france, mask, france to lift indoor mask mandate, vax pass, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved