• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेशी कलाकारों ने सुनाई आरती 'ओम जय जगदीश', पीएम मोदी बोले 'ये एकता का प्रतीक'

Foreign Artists Perform Om Jai Jagdish Aarti; PM Modi Calls It a Symbol of Unity - World News in Hindi

ओस्लो /नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे में देसी-विदेशी कलाकारों ने भाव विभोर कर दिया। पीएम अनुपम प्रस्तुति से खासा प्रभावित हुए और उन्होंने इसकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए भावनाएं व्यक्त की। एक के बाद एक तीन पोस्ट्स में मनोहर प्रस्तुतियां दिखीं। उन्होंने लिखा, "ओस्लो में आज भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम में ‘रिदम्स ऑफ इंडिया’ की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक पेश की। सत्त्रिया से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी से ओडिसी, कथक से मोहिनीयट्टम तक — हर नृत्य शैली अपने साथ वर्षों की साधना, अनुशासन और उत्कृष्टता की परंपरा लेकर चलती है।" पीएम मोदी ने आगे लिखा, "मुझे गर्व है कि हमारा प्रवासी भारतीय समुदाय भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत और सशक्त बनाए हुए है।"
भारत के प्रधानमंत्री के सामने छोटी बच्चियों ने भी शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। पीएम मोदी ने लिखा, "एक प्रमुख स्वागत समारोह के दौरान नाट्यालय डांस स्कूल के समूह ने भरतनाट्यम से जुड़ी ‘अलारिप्पु’ प्रस्तुति दी। यह टीम लगभग तीन दशकों से नॉर्वे में भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने का कार्य कर रही है। ऐसे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।"
प्रधानमंत्री के स्वागत में जुगलबंदी की भी मनोहर प्रस्तुति हुई। देसी विदेशी कलाकारों की मंडली आरती ओम जय जगदीश गाती दिखी। पीएम ने लिखा, "'साथ साथ’ की प्रस्तुति संगीत, संस्कृति और साझा कलात्मक भावना के माध्यम से एकता का सुंदर प्रतीक रही। भारतीय और पाश्चात्य शास्त्रीय परंपराओं के इस मधुर संगम के लिए बैराट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की टीम का आभार।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो पहुंचे। हवाई अड्डे पर स्टोरे ने भी उनका पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। भारत और नॉर्वे के संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Foreign Artists Perform Om Jai Jagdish Aarti; PM Modi Calls It a Symbol of Unity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om jai jagdish aarti, pm modi, modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved