• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिल गेट्स चौथी बार विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी 33वें स्थान पर

न्यूयॉर्क। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोब्र्स की सूची में शीर्ष पर रहे हैं। गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है और वह लगातार चौथे साल सूची में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है। शीर्ष 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवे और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर रहे हैं। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम विश्व के 100 अमीरों में कहीं नहीं आता है। बल्कि वे इस सूची में 220 स्थान फिसलकर 544वें स्थान पर रहे हैं। उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है। भारत की ओर से इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुकेश अंबानी हैं। उन्होंने 3 पायदान का इजाफा करते हुए स्वयं को 33वें स्थान पर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले वे 36वें स्थान पर थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-forbes list bill gates again worlds richest man, mukesh ambani reached 33rd, trump-slips
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forbes list, bill gates again worlds richest man, mukesh ambani reached 33rd, trump-slips, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved