सेंट पीटर्सबर्गं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर
पुतिन के साथ आज सालाना शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे है। बताया जा रहा
है कि दोनों पक्ष कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते है। सभी भी नजर भारत के
सबसे बडे परमाणु ऊर्जा संयंत्र की अंतिम दो इकाइयों के लिए रूस की मदद से
जुडे करार पर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया,
‘ऐतिहासिक शहर सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा। उपयोगी यात्रा की उम्मीद करता हूं
जिसका उद्देश्य भारत-रूस संबंधों को मजबूती प्रदान करना है।’ सम्मेलन शुरू
होने से कुछ घंटे पहले भारतीय अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में
कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई 5 और 6 के निर्माण के लिए ऋण सहायता
पर समझौते के विवरण और भाषा को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है।
सूत्रों
का कहना है कि दोनों देशों के बीच समझौते पर काम जारी है। संयंत्रों का
निर्माण भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और रूसी
परमाणु संयंत्रों की नियामक संस्था रोसाटॉम की सहायक कंपनी
एटम्सस्ट्रॉयएक्सपोर्ट कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि दोनों
पक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रेलवे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित व्यापक
क्षेत्रों में और निजी पक्षों के बीच अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी 12
समझौतों पर दस्तखत कर सकते हैं। दोनों नेता एक ‘विजन डॉक्यूमेंट’ भी जारी
करेंगे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope