ह्युस्टन। अमेरिकी प्रांत टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में रविवार सुबह हुई गोलीबारी की एक घटना में गोली लगने से पांच लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ऑस्टिन पुलिस डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि ऑस्टिन में गोलीबारी की यह घटना रविवार तड़के ठीक 3 बजे के बाद हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से घायल सभी पांच लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने ट्वीट किया, "जांच के कारण इलाके की सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है।"
अभी तक अधिकारियों द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और जांच चल रही है। (आईएएनएस)
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope