ओटावा। टोरंटो के पूर्व में ओशावा के एक घर में हुई गोलीबारी में पांच लोग मारे गए और एक अन्य शख्स घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को हुई गोलीबारी में घर के चार पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई।
एक घायल महिला घर के अंदर मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस मीडिया प्रवक्ता जॉर्ज टुडोस ने कहा कि मृतकों में तीन वयस्क और दो किशोर हैं।
उन्होंने कहा कि मृतकों में से एक कथित संदिग्ध है।
पड़ोसियों ने कहा कि एक पति और पत्नी जो शिक्षक हैं, कई सालों से अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहते हैं और हाल ही में एक कॉटेज में समय बिताने के बाद घर लौटे थे।
पुलिस ने कहा कि वे और संदिग्ध की तलाश नहीं कर रहे थे और कम्युनिटी में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।
गोलीबारी की घटना की जांच चल रही है। (आईएएनएस)
प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर यूपी के लिए रवाना, देखें तस्वीरें...
संडे स्पेशल : पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फैशन
सलमान और सिद्धू मूसे वाला के पिता को ईमेल कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी डिटेन, मुंबई पुलिस को सौंपा
Daily Horoscope