• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल-भारत के बीच पहली ब्राड गेज ट्रेन के दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद

First Nepal-India broad gauge railway likely in December - World News in Hindi

काठमांडू। नेपाल के एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने कहा कि नेपाल की पहली ब्राड गेज यात्री रेल सेवा को दिसंबर से शुरू करने की योजना है। यह रेल सेवा जनकपुर शहर से भारतीय राज्य बिहार के जयनगर तक संचालित की जाएगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खंड जयनगर से नेपाल के दक्षिण पूर्व क्षेत्र तक 69 किमी का नेपाल-भारत सीमा पार रेलवे का एक भाग है। दोनों पड़ोसियों के बीच अन्य पांच सीमा-पार रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है या इन पर अन्य काम चल रहा है।

इससे पहले जनकपुर-जयनगर लाइन पर छोटी लाइन थी। इसे बड़ी लाइन में बदलने व अन्य नवीनकरण कार्यों के लिए पांच साल पहले बंद कर दिया गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ से नेपाल के रेलवे विभाग (डीओआर) के वरिष्ठ प्रभागीय इंजीनियर प्रकाश भक्त उपाध्याय ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने जल्द संचालन शुरू करने के लिए भारत से पट्टे पर रेल गाडिय़ां लेकर चलाने की योजना बनाई है।

डीओआर के अनुसार, नेपाल सेवा के संचालन के लिए भारतीय चालक दल के सदस्यों को किराए पर लेगा क्योंकि हिमालयी देश में ब्रॉड गेज रेल सेवा को संचालित करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन नहीं है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Nepal-India broad gauge railway likely in December
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first nepal-india broad gauge railway, december, nepal-india, broad gauge railway, नेपाल, भारत, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved