• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

6 बार एवरेस्ट फतह कर रिकॉर्ड बनाने वाला पहला भारतीय नेपाल में सम्मानित

First Indian man to scale Mt Everest for 6 times felicitated in Nepal - World News in Hindi

काठमांडू। माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड छह बार चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही को नेपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।एडवेंचर स्पोट्र्स टूरिज्म सोसाइटी ने उत्तराखंड के रहने वाले लव राज सिंह धर्मशक्तु को गुरुवार को ललितपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। ‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, पद्मश्री से सम्मानित पर्वतारोही ने 27 मई को माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड छह बार चढऩे की उपलब्धि हासिल की। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान धर्मशक्तु को पर्यटन विभाग की कार्यकारी निदेशक दुर्गा दत्ता बराल और सोसाइटी के ट्रस्टी बिक्रम पांडे से प्रशंसा पत्र मिला है। इसके अलावा सोसाइटी ने धर्मशक्तु को उत्तर भारत में नेपाल का पर्यटन राजदूत भी बनाया है। धर्मशक्तु ने साल 1998 में पहली बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। उन्हें 2003 में भारत के प्रतिष्ठित तेंनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Indian man to scale Mt Everest for 6 times felicitated in Nepal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first indian man, world highest peak, mt everest, record six times, felicitated, nepal, adventure sports tourism society felicitated, labaraj singh dharmashaktu, uttarakhand, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved