काबुल। अफगानिस्तान के गरदेज शहर में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए दो विस्फोटों में करीब 20 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये विस्फोट दोपहर बाद करीब 1.30 बजे हुए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जब लोग गरदेज शहर के पुलिस जिला 2 में इमाम-ए-जमन मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे। गरदेज शहर पूर्वी पकटिया प्रांत की राजधानी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक सूचना व शुरुआती निष्कर्ष में पता चला है कि मस्जिद में लोगों के होने के दौरान एक के बाद एक दो विस्फोट हुए।
फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन हताहतों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है, क्योंकि शहर भर के विभिन्न अस्पतालों में पीडि़तों को भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने एहतियाती उपाय के तौर पर ख्वाजा हसन के आसपास के इलाके को घेर लिया है। यह शिया अफगान बहुल इलाका है। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope