• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन-नेपाल-भारत आर्थिक व सांस्कृतिक कॉरिडोर की स्थापना करें

Establish China Nepal India Economic and Cultural Corridor - World News in Hindi

बीजिंग। हाल में चीनी विद्वानों ने भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित चीन-नेपाल-भारत तीन देशों के विद्वानों की एक संगोष्ठी में तीन देशों के आर्थिक व सांस्कृतिक कॉरिडोर की स्थापना करने की अपील की। ताकि दक्षिण एशियाई क्षेत्र के आपसी संपर्क को और मजबूत किया जा सके और तीन देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंध को आगे बढ़ाया जा सके।

चीन के हपेई प्रांत के नेपाल अनुसंधान केंद्र के प्रधान प्रोफेसर चांग शूपिन ने कहा कि चीन-नेपाल-भारत रेलवे और सड़क का आपसी संपर्क दक्षिण एशिया में समृद्धि को साकार करने की पूर्व शर्त है। तीनों देशों को हाथ मिलकर सहयोग व समान उदार की खोज करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित विद्वानों को चीन के एक पट्टी एक मार्ग निर्माण का परिचय भी दिया। साथ ही उन्होंने विद्वानों के दक्षिण एशिया के आपसी संपर्क में सक्रिय भूमिका अदा करने का आह्वान भी किया।

संगोष्ठी भारतीय थिंक टैंक शांति व मुठभेड़ अनुसंधान संस्था द्वारा आयोजित हुई। चीन, नेपाल व भारत के विद्वानों ने तीन देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीके पर भी विचार विमर्श किया।


स्त्रोत-चाइना रेडियो इंटरनेशनल,बीजिंग

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Establish China Nepal India Economic and Cultural Corridor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: establish, china, nepal, india, economic, cultural corridor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved