• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलंबिया : ईएलएन ने पुलिस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी ली

ELN rebels claim responsibility for police station bombing - World News in Hindi

बोगोटा। कोलंबिया के गुरिल्ला समूह नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) विद्रोहियों ने शनिवार को पुलिस स्टेशन पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि 41 घायल हो गए थे। समूह ने जारी बयान में कहा, ‘‘ईएलएन ने दक्षिणी बैरेंक्विला में सैन जोस पुलिसस्टेशन पर सैन्य कार्रवाई की।’’ हालांकि, अभी इसकी वास्तविकता की पुष्टि नहीं हुई है। समूह ने कहा कि बैरेंक्विला में शनिवार को हुए हमले को समूह ने ही अंजाम दिया है क्योंकि सरकार लोगों की जरूरतों से संबंधित सवालों का जवाब देने से इनकार कर रही है और वह लोगों के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही हैं। सरकार और ईएलएन के बीच पिछले साल क्वीटो में शांति वार्ता हुई थी लेकिन विद्रोही समूह की ओर से 10 जनवरी से हो रहे हमलों की वजह से यह वार्ता रद्द हो गई। इस हमले के संबंध में 31 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान क्रिस्टिन कैमिलो बेलन गैलिंडो के रूप में की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ELN rebels claim responsibility for police station bombing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eln, police station bombing, colombia police station bombings, colombia police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved