• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका में गोलीबारी में मारी गई भारतीय इंजीनियर के शव को स्वदेश भेजने के प्रयास जारी

Efforts on to repatriate the body of Indian engineer killed in US firing - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। 6 मई को अमेरिकी राज्य टेक्सस के एक मॉल में गोलीबारी में मारी गई भारतीय इंजीनियर के शव को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। हूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी है। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि डलास के पास एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में सामूहिक गोलीबारी के दौरान दो और भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। तेलंगाना की 27 वर्षीय इंजीनियर ऐश्वर्या थाटिकोंडा नौ मृतकों में शामिल थी। हूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास (सीजीआई) ने मंगलवार को ट्वीट किया, "वाणिज्य दूतावास मृतक के शव के संबंध में आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस दुखद गोलीबारी की घटना में दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं।"
सीजीआई ने अपने पहले के ट्वीट के अपडेट में लिखा, "हम स्थानीय और अस्पताल के अधिकारियों, घायलों के रिश्तेदारों और समुदाय के लीडरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। वाणिज्य दूतावास के अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए डलास में हैं।"
सीजीआई ने शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा था कि वह मृतक के परिवार के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।
सीजीआई ने कहा, "हमारे अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।"
हैदराबाद के सरूरनगर इलाके की रहने वाली ऐश्वर्या टेक्सास में परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स एलएलसी नाम की कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी।
उसकी मौत की खबर मिलने के बाद उसका परिवार गहरे सदमे में है।
आईएएनएस ने सोमवार को बताया था कि उनके पिता नरसी रेड्डी रंगारेड्डी जिला अदालत में न्यायाधीश हैं।
ऐश्वर्या एक दोस्त के साथ खरीदारी कर रही थी, जब उसे 33 वर्षीय बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने गोली मार दी। बंदूकधारी ने अमेरिकी सेना में कुछ समय के लिए सेवा की थी, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उसे हटा दिया गया था।
उसे इलाके में गश्त कर रहे एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने गोली मार दी थी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Efforts on to repatriate the body of Indian engineer killed in US firing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian engineer, us, new york, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved