• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डग एमहॉफ, कमला हैरिस के 'अल्टीमेट हाइप मैन'

Doug Amhoff, Kamala Harris Ultimate Hype Man - World News in Hindi

न्यूयॉर्क| दिसंबर 2020 में, ओपरा मैगजीन ने अमेरिका के पहले सेकेंड जेंटलमैन डग एमहॉफ को 'द अल्टीमेट हाइप मैन, हम सभी, जैसा कि हम सब साथी के रूप में डिजर्व करते हैं' के रूप में वर्णित किया, जिस तरह से उन्होंने पत्नी कमला हैरिस के करियर को उड़ान भरने में मदद की, इससे इस बात में कोई शक नहीं कि वह उनके अल्टीमेट हाइप मैन हैं। उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहीं कमला के पति एमहॉफ अपनी नई भूमिका में एक बैरियर ब्रेक्र होंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस विषय पर संक्षेप में बात की, जब उन्होंने हैरिस का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना, लेकिन उनकी टिप्पणी टैक्नीकैलिटीज के बारे में थी। इस तथ्य के बारे में कि एमहॉफ पहले सेकेंड जेंटलमैन होंगे, जिन्हें अमेरिका जानेगा।
कमला और उनके पति के बीच रिश्तों में ऐसी गार्महट है कि दोनों सार्वजनिक डोमेन में इसे साझा करने को लेकर काफी सहज महसूस करते हैं।
7 नवंबर, 2020 को एमहॉफ की पिक्चर पोस्ट को ही ले लीजिए। उन्होंने हरे घास के मैदान की पृष्ठभूमि में कमला को गले लगाए तस्वीर पोस्ट की साथ में दो हॉर्ट और दो अमेरिकी झंडे वाली इमोजी भी पोस्ट कर लिखा, "मुझे तुमपर बहुत गर्व है।"
एमहॉफ दूसरा (या पहला) जीवनसाथी बनने वाले पहले यहूदी व्यक्ति भी होंगे।
हैरिस और एमहॉफ की राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद के लिए पहली अंतर-नस्लीय जोड़ी होगी, और जिल बाइडेन की तरह एमहॉफ पढ़ाएंगे, जबकि हैरिस उपराष्ट्रपति पद पर काबिज होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।
एमहॉफ जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में आगामी वसंत सेमेस्टर में 'एंटरटेनमेंट लॉ विवाद' पर व्याख्यान के साथ इसकी शुरुआत करेंगे। इसके अतिरिक्त, एमहॉफ प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन लॉज इंस्टीट्यूट फॉर टेक्नोलॉजी लॉ एंड पॉलिसी में एक प्रतिष्ठित फेलो के रूप में काम करेंगे।
साल 2020 के चुनाव के ठीक पहले एमहॉफ ने इंटरनेशनल लॉ फर्म डीएलए पाइपर की पार्टनरशिप छोड़ने की घोषणा की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doug Amhoff, Kamala Harris Ultimate Hype Man
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doug, amhoff, kamala harris, ultimate, hype man, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved