• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इमरान खान को सत्ता से बाहर किए जाने की जांच करें डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री की अपील

Donald Trump should investigate Imran Khan ouster from power, appeals former Pakistan minister - World News in Hindi

इस्लामाबाद,। पाकिस्तान के पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को सत्ता से बाहर किए जाने की व्यक्तिगत रूप से जांच करने की अपील की। एआरवाई न्यूज के मुताबिक फवाद चौधरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों का भी मानना ​​है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाने में ‘शामिल’ थे। डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान के बीच ‘समानता’ का हवाला देते हुए चौधरी ने कहा कि अमेरिका के भावी राष्ट्रपति को भी ‘पाकिस्तान में इमरान खान के समान ही फर्जी मामलों’ का सामना करना पड़ा।
चौधरी ने कहा कि 2024 के अमेरिकी चुनाव में जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया गया, लेकिन पाकिस्तान के आम चुनावों में राष्ट्र के जनादेश की ‘अवहेलना’ की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पीटीआई नेशनल असेंबली मेंबर (एमएनए) ने अली मुहम्मद खान ने कहा कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर खुशी जताई है।
पीटीआई नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को उम्मीद है कि आगामी ट्रंप प्रशासन के तहत पाकिस्तान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे।
पीटीआई नेता ने कहा, "उन्होंने [इमरान खान] जेल से अपनी रिहाई पर चर्चा नहीं की, उन्होंने कहा कि [जो] बाइडेन प्रशासन के तहत जो नकारात्मकता व्याप्त थी, वह अब समाप्त हो जाएगी। खान ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में ट्रंप के साथ उनके अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।"
अली मुहम्मद खान के अनुसार, पीटीआई संस्थापक ने खुलासा किया कि उनके प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोन करते थे, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों और व्यापारिक मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा करते थे।
पीटीआई नेता ने कहा, "खान ने कहा कि ट्रंप का पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक रवैया था और दोनों देशों के बीच संबंध सुधर रहे थे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Donald Trump should investigate Imran Khan ouster from power, appeals former Pakistan minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump s, imran khan, power, appeals former pakistan minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved