• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अवैध प्रवासियों को अमेरिका से जाना होगा लेकिन...'

Donald Trump said, Illegal immigrants have to leave America but... - World News in Hindi

न्यूयॉर्क । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के अपने चुनावी वादे पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आप्रवासी वैध तरीके से देश में आएं। एनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में रिपब्लिकन नेता कहा, "हमें स्पष्ट रूप से सीमा को मजबूत और शक्तिशाली बनाना होगा, और साथ ही, साथ ही, हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं।" यह राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रप का पहला इंटरव्यू था।
ट्रंप ने कहा, "मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो कहता है, 'नहीं, आप अंदर नहीं आ सकते।' हम चाहते हैं कि लोग आएं।"
उनसे जब अवैध प्रवासियों को सामूहिक रूप से वापस भेजने में आने वाले खर्चे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "यह कीमत का सवाल नहीं है।"
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, "लोगों ने हत्याएं की हैं, ड्रग माफियाओं ने देशों को नष्ट कर दिया है, तो ऐसे में वापस भेजने के लिए कीमत कोई सवाल नहीं है।"
ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और हैरिस के साथ अपनी बातचीत को 'बहुत अच्छी' और दोनों तरफ से 'बहुत सम्मानजनक' बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बाइडेन के साथ लंच करने की उम्मीद है।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित 70 विश्व नेताओं से बात की है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनसे उन्होंने बात की है।
बता दें ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था, "मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Donald Trump said, Illegal immigrants have to leave America but...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, illegal immigrants, trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved