• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एपेक सम्मेलन में शिरकत करने वियतनाम पहुंचे ट्रंप

डा नांग (वियतनाम)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को वियतनाम पहुंच गए। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने एपेक सम्मेलन में क्षेत्रीय नेताओं के समक्ष अपने संबोधन में एपेक देशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संगठन के सदस्य देशों का गौरवान्वित सदस्य है। ट्रंप ने कहा कि हम लंबे समय से भारतीय प्रशांत क्षेत्र में दोस्त और साझेदार रहे हैं। उन्होंने वियतनाम युद्ध (1955-1975) के खूनी इतिहास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा आज हम दुश्मन नहीं है बल्कि दोस्त हैं। इससे पहल वह चीन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद सुबह वियतनाम के लिए रवाना हुए थे। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि मैं हमेशा अमेरिका को उसी तरह पहले रखूंगा, जैसे इस कमरे में बैठा हर शख्स अपने देश को सर्वोपरि रखना चाहता है।
उन्होंने कहा मैं चीन या किसी अन्य देश पर अमेरिका के साथ व्यापार का लाभ उठाने को दोष नहीं देता हूं। वे सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि लेकिन हम किसी को भी अमेरिका का लाभ उठाने नहीं देंगे। उनके संबोधन में व्यापार नीति ही प्रमुख रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Donald trump in vietnam to attend Apec Summit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, trump in vietnam, apec summit, trump at apec summit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved