वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक कार्यों के लिए निजी ईमेल के इस्तेमाल पर बेटी और अपनी सलाहकार इवांका ट्रंप का बचाव किया है जबकि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट नेताओं ने इस मामले की जांच करने की योजना की घोषणा की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की इवांका द्वारा आधिकारिक कार्यों के लिए निजी मेल का उपयोग करने की खबर का खुलासा करने के एक दिन बाद मंगलवार को ट्रंप ने संवाददाताओं से व्हाइट हाउस के बाहर कहा, ‘‘आप पूरी तरह फर्जी खबरों के बारे में बात कर रहे हैं।’’
ट्रंप ने कहा, ‘‘किसी तरह के ईमेल नष्ट नहीं किए गए। ऐसा कुछ भी नहीं था।’’ उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के संदर्भ में कहा, ‘‘हिलेरी क्लिंटन ने 33,000 ईमेल नष्ट किए थे। उसके बेसमेंट में एक सर्वर था। असली कहानी यह है।’’
लोकसभा में विपक्षी गठबंधन को 'घमंडिया गठबंधन' नहीं बोल पाएंगे भाजपा के मंत्री और सांसद, जानिए वजह
चंबल रिवर फ्रंट भ्रष्टाचार का अड्डाः शांति धारीवाल ने बेटे की कमाई का इंतजाम किया-गुंजल
दानिश अली-बिधूड़ी टिप्पणी मामले में नाम घसीटे जाने पर हर्ष वर्धन ने दी सफाई
Daily Horoscope