• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट सीनेटर से मांगा इस्तीफा

Donald Trump calls for Jon Tester to resign over Jackson opposition - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट जॉन टेस्टर से इस्तीफा देने को कहा है। दरअसल, व्हाइट हाउस के चिकित्सक रॉनी जैक्सन को वेटेरन्स मामलों (वीए) के मंत्री पद के लिए नामांकित करने का सीनेटर ने विरोध किया था। सीएनएन के मुताबिक, सीनेट की वेटेरन्स मामलों की समिति के शीर्ष डेमोक्रेट मोन्टाना से सीनेटर जॉन टेस्टर ने जैक्सन पर लगे आरोपों को लेकर सवाल खड़े किए थे। आपको बता दें कि जैक्सन ने बीते सप्ताह अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। ट्रंप ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘एडमिरल/डॉक्टर रॉनी जैक्सन पर सीनेटर जॉन टेस्टर द्वारा लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए।’’ ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘‘खुफिया विभाग की जांच में डेमोक्रेट के आरोप सही नहीं पाए गए। इन आरोपों की वजह से जैक्सन के परिवार ने काफी कुछ भुगता। इसलिए टेस्टर को इस्तीफा देना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Donald Trump calls for Jon Tester to resign over Jackson opposition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, jon tester, jackson opposition, us president donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved