• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डोकलाम विवाद: नहीं गई चीन की अकड, भारत को दी यह नसीहत, अभी भी गश्त..

बिजिंग। पिछले दो माह से भी ज्यादा वक्त से चले आ रहे डोकलाम विवाद को चीन और भारत ने बातचीत के जरिए सुलझा लिया है। ज्ञातव्य है कि सोमवार को विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि दोनों देशों की सेनाएं डोकलाक से धीरे-धीरे पीछे हटेंगी। वहीं चीनी सेना ने इस फैसले का स्वागत तो किया है लेकिन साथ ही भारत को नसीहत भी दे डाली है। चीनी सेना के सीनियर कर्नल वु शियान ने कहा है कि हम डोकलाम विवाद सुलझने से खुश हैं लेकिन भारत को इससे सबक लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि चीन अभी भी इस मामले को लेकर चौकन्ना रहेगा और अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए एक साथ काम करने का है। चीनी सेना अभी भी कर रही है गश्त: हांलांकि दोनों देशों ने डोकलाम विवाद सुलझाते हुए सेना हटाने की घोषणा तो कर दी लेकिन चीन ने दावा किया है कि उसकी सेना के जवान अब भी इलाके में गश्त कर रहे हैं। साथ ही चीन ने कहा है कि भारत ने अपने जवानों को वापस बुला लिया है। हांलांकि चीन ने डोकलाम में सडकबनाने की योजना पर कुछ नहीं कहा है। चीन ने कहा कि वह जमीनी स्थिति के साथ सामंजस्य स्थापित करेगा।
भारत ने अपने जवानों को वापस बुला लिया है: चीन

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doklam Standoff: Chinas PLA hails resolution and asks India to learn lessons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doklam standoff, chinas pla hails resolution in doklam, chinas pla asks india to learn lessons on doklam isuue, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved