• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स समुद्र से बरामद

Divers recover crashed Lion Air black box from Indonesian sea - World News in Hindi

जकार्ता। इंडोनेशिया के जांचकर्ताओं ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त लॉयन एयर विमान जेटी610 का ब्लैक बॉक्स समुद्र से बरामद किया है। डेटा रिकॉर्डर से यह पता लगाया जा सकेगा कि सोमवार को बोइंग 737 विमान आखिर क्यों दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ‘सीएनएन इंडोनेशिया’ ने उन गोताखोरों की तस्वीरें जारी की, जिन्हें नारंगी रंग का उपकरण मिला। इसे विमान का डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर माना जा रहा है जिसे सामूहिक रूप से ‘ब्लैक बॉक्स’ के नाम से जाना जाता है। इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी बसरनास ने पुष्टि कर कहा कि उन्हें फ्लाइट रिकॉर्डर मिल गया है। जकार्ता के राष्ट्रीय पुलिस अस्पताल के निदेशक ने कहा कि बसरनास, सेना और पुलिसकर्मियों ने एक दर्जन लोगों के मानव अवशेष हासिल बरामद किए हैं, जो 49 बैगों में हैं। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। परिवारों के डीएनए के नमूने भी लिए गए हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को इंडोनेशिया का किफायती विमान लॉयन एयर जेटी610 जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 189 लोग सवार थे। विमान के कैप्टन भारत के भव्य सुनेजा थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divers recover crashed Lion Air black box from Indonesian sea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lion air, black box, indonesian sea, indonesian, sea, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved