• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत-सऊदी अरब के बीच बढ़ा कूटनीतिक संवाद, रक्षा और ऊर्जा सहयोग को विस्तार देने के मुद्दे पर हुई चर्चा

Diplomatic engagement between India and Saudi Arabia intensifies; discussions held on expanding defense and energy cooperation - World News in Hindi

रियाद। जेद्दा में भारत के महावाणिज्यदूत फहद अहमद खान सूरी और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की मदीना शाखा के महानिदेशक इब्राहिम बिन सईद अल-सुभी के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों तथा आपसी हितों के विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “जेद्दा में भारत के महावाणिज्यदूत फहद अहमद खान सूरी ने 24 जून को विदेश मंत्रालय की मदीना शाखा के महानिदेशक इब्राहिम बिन सईद अल-सुभी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, प्रवासी भारतीय समुदाय से जुड़े मुद्दों तथा आपसी हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।” इसी दिन सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल अजाज खान ने सऊदी रक्षा मंत्रालय के जनरल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इयाद अब्दुलमलिक अल-अलशेख से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा साझेदारी के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “राजदूत डॉ. सुहेल अजाज खान ने इयाद अब्दुलमलिक अल-अलशेख से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को सुदृढ़ बनाने तथा नए सहयोगी क्षेत्रों की तलाश पर चर्चा की। यह वार्ता भारत और सऊदी अरब की रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने, सहयोग के नए अवसरों की पहचान करने और भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
इससे पहले अप्रैल में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने सऊदी नेतृत्व के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लिया था।
इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करना था। यह यात्रा बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को भी रेखांकित करती है।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, इन बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अन्य आपसी हितों के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई थी।
यात्रा के दौरान अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसाएद अल-ऐबान से मुलाकात की थी। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और अन्य साझा हितों के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diplomatic engagement between India and Saudi Arabia intensifies; discussions held on expanding defense and energy cooperation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india saudi arabia, bilateral relations, riyadh, jeddah, fahad ahmed khan suri, ibrahim al subhi, suhel ajaz khan, defence cooperation, energy cooperation, strategic partnership, indian diaspora, ajit doval, saudi arabia, diplomatic relations, regional security, india saudi ties, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved