• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवांग गांधी को बंगाल ड्रेसिंग रूम से निकाला गया

Devang Gandhi removed from Bengal dressing room - Cricket News in Hindi

कोलकाता। बीसीसीआई राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी को गुरुवार को बंगाल की ड्रेसिंग रूम में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने पर बाहर निकाल दिया गया। देवांग को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर बंगाल और आंध्र के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम के ड्रेसिंग रूम से बाहर किया गया। उन्हें रणजी ट्रॉफी मैच के बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी सौमेन कर्माकर ने बाहर निकाला। घटना उस समय की है जब बंगाल के सीनियर खिलाड़ियों ने देवांग के ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए। भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल के अनुसार मैच के लिए चुने गए खिलाड़ी और टीम सपोर्ट स्टाफ ही ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकते हैं। पूर्व कप्तान मनोज तिवारी ने संवाददाताओं से कहा "हमें भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल की बातों को मानना होगा। एक राष्ट्रीय चयनकर्ता बिना अनुमति के टीम के ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकता।" उन्होंने कहा "केवल चुने हुए खिलाड़ी और अधिकारी ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश कर सकते हैं।"
मनोज तिवारी की शिकायत पर देवांग को भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी द्वारा बंगाल की ड्रेसिंग रूम से बाहर कर दिया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devang Gandhi removed from Bengal dressing room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bcci, bcci national selector devang gandhi, ranji trophy matches, anti-corruption protocol, former captain manoj tiwari, देवांग गांधी, मनोज तिवारी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved