• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'रूस में लोकतंत्र खत्म, चुनाव सिर्फ दिखावा', यूक्रेन के विदेश मंत्री का पुतिन पर तीखा हमला

Democracy dead in Russia, elections a mere sham: Ukrainian Foreign Minister scathing attack on Putin - World News in Hindi

यूक्रेन । यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने रूस में होने वाले चुनाव पर सवाल उठाते हुए राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुतिन की तीखी आलोचना की। उन्‍होंने कहा क‍ि पुत‍िन की सरकार ने रूस में लोकतंत्र जैसी दिखाई देने वाली लगभग हर व्यवस्था को खत्‍म कर द‍िया है। सिबीहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, ''18 से 20 सितंबर के बीच रूस में होने वाली इस प्रक्रिया को 'विधानसभा चुनाव' नहीं कहा जा सकता।'' उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''व्लादिमीर पुतिन पिछले 26 वर्षों से रूस पर शासन कर रहे हैं, जो जोसेफ स्टालिन के शासन काल से भी लंबा समय है। इस दौरान उनकी सरकार ने लोकतंत्र जैसी दिखाई देने वाली लगभग हर व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म कर दिया है।''
एंड्री सिबीहा ने बताया क‍ि रूस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कड़े प्रतिबंध हैं, विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया है या उनकी हत्या कर दी गई है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की हल्की आलोचना करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी को भी चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। चुनाव में मौजूद बाकी विकल्प मतदाताओं को कोई वास्तविक विकल्प नहीं देते और स्वतंत्र ओएससीई पर्यवेक्षकों को भी पूरी तरह बाहर रखा गया है।
उन्‍होंने कहा क‍ि इसके अलावा ये तथाकथित 'चुनाव' दूसरे संप्रभु देशों के उन क्षेत्रों में भी कराए जाने वाले हैं, जिन पर रूस ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इनमें यूक्रेन का क्रीमिया और देश के पूर्वी तथा दक्षिणी हिस्सों के कब्जे वाले क्षेत्र शामिल हैं। बयान के अनुसार, यह मतदान अवैध होगा और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन माना जाएगा, जिससे पूरी चुनावी प्रक्रिया की वैधता पर और सवाल उठेंगे।
यूक्रेनी मंत्री ने कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मीडिया संस्थानों से अपील करता हूं कि वे स्थिति को उसी रूप में देखें, जैसी वह वास्तव में है। यह कोई चुनाव नहीं है। यह एक दिखावटी प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल पुतिन सरकार देश के भीतर वैधता हासिल करने अपने सैन्य अभियान को जारी रखने और अधिक लोगों को युद्ध में भेजने के लिए कर रही है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Democracy dead in Russia, elections a mere sham: Ukrainian Foreign Minister scathing attack on Putin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: democracy dead in russia, democracy, russia, ukrainian foreign minister, ukrainian foreign minister andrii sybiha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved