• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हवाई में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या हुई 53

Death toll from wildfires in Hawaii rises to 53 - World News in Hindi

लॉस एंजेलिस। हवाई के माउई द्वीप में विनाशकारी तूफान के कारण लगी जंगल की आग में कम से कम 53 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी रहने की संभावना है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, माउई काउंटी ने गुरुवार को काउंटी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "अग्निशमन के प्रयास जारी हैं। आज 17 और मौतों की पुष्टि की गई है। इससे मरने वालों की संख्या 53 हो गई है।" कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखी है।
हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा, " इलाके में आग से व्‍यापक विनाश हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति, जो बाइडेन ने गुरुवार को आपदा राहत की घोषणा को मंजूरी दे दी। इससे जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्रों के लिए संघीय सहायता प्रदान की जाएगी।
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की रात 13,000 की आबादी वाले लाहिना कस्बे में आग लग गई, जब तेज हवाओं के कारण वनस्पतियों में लगी आग शहरी केंद्र तक पहुंच गई।
गुरुवार को लाहिना, पुलेहु और अपकंट्री में आग सक्रिय रहीं। लाहिना की आग पर 80 प्रतिशत काबू पा लिया गया। काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि होनोलूलू से अतिरिक्त अग्निशामक मंगाए गए हैं।
हवाई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता एडम वेनट्रॉब ने कहा, खोज और बचाव प्रयास प्राथमिकता हैं।
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी लाहिना के ठीक उत्तर में कानापाली में फंसे निवासियों और पर्यटकों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं।
अधिकारी जंगल की आग से विस्थापित 4,000 लोगों को समायोजित करने के लिए होनोलूलू में एक केंद्र तैयार कर रहे हैं। माउई में काहुलुई हवाई अड्डा भी उन 2,000 यात्रियों को आश्रय दे रहा है, जो हाल ही में द्वीप पर आए थे या जिनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
हवाई के अमेरिकी सीनेटर ब्रायन शेट्ज़ ने एक बयान में कहा, "ये आग विनाशकारी हैं, और हमें कुछ समय तक नुकसान की का पता नहीं चलेगा। इस बीच, सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है।" .
विनाशकारी आग ने एक हजार से अधिक घरों को नष्ट कर दिया। यह 1961 के बाद से हवाई की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा है, जब सुनामी ने 61 लोगों की जान ले ली थी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Death toll from wildfires in Hawaii rises to 53
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hawaii, death, los angeles, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved