• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्राजील में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हुई

Death toll from storm in Brazil rises to 116 - World News in Hindi

साओ पाउलो । दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नागरिक सुरक्षा एजेंसी से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया, "143 लोग लापता हैं, 756 घायल हुए हैं और लगभग चार लाख लोगों ने अपने स्थानों को छोड़ दिया है। एजेंसी ने कहा कि तूफान से कुल 1,947,372 लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 70,863 लोगों को सुरक्षाबलों और बचावकर्ताओं ने बचाया।
गुइबा नदी में बाढ़ आने के बाद पोर्टो एलेग्रे का सालगाडो फिल्हो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सेवा से बाहर हो गया है।
29 अप्रैल के बाद से बारिश और बाढ़ ने अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा पर स्थित शीर्ष कृषि और पशुधन उत्पादक रियो ग्रांडे डो सुल के इतिहास में सबसे खराब जलवायु त्रासदी का कारण बना है, जहां 437 से अधिक नगर पालिकाएं तूफान से पीड़ित हुई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Death toll from storm in Brazil rises to 116
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brazil, storm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved