• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोगादिशू में दोहरे बम विस्फोट में 15 लोगों की मौत,  कई घायल

Death toll from Mogadishu twin blasts rises to 15 - World News in Hindi

मोगादिशू। सोमालिया के मोगादिशू में शनिवार को हुए दोहरे काम बम विस्फोट में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य घायल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मोगादिशू के डिप्टी गर्वनर मोहम्मद अब्दुल्लाही तुलाह जो खुद भी विस्फोट में घायल हुए, ने संवाददाताओं से कहा कि इस हमले में मारे गए 15 लोगों में उनके सात सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पुष्टि करता हूं कि धमाकों में 15 लोगों की मौत हुई है जिनमें मेरे सात सुरक्षा कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही कई नागरिकों ने भी इस आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाई।’’ लंदन स्थित यूनिवर्सल टेलीविजन के एक प्रमुख पत्रकार और उसके तीन सहयोगियों की इस दोहरे विस्फोट में मौत हुई है। राष्ट्रीय खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि विस्फोट में शामिल रहे आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहला कार बम विस्फोट सोमाली नेशनल थियेटर की जांच चौकी पर हुआ और दूसरा विस्फोट भी इसी इलाके में हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके इतने बड़े थे कि पूरा इलाका दहल उठा था। आतंकवादी समूह अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Death toll from Mogadishu twin blasts rises to 15
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: death, mogadishu twin blasts, mogadishu blasts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved