• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अप्रैल में अमेरिकियों को उपलब्ध कराई जाएगी कोविड-19 की वैक्सीन

Covid-19 vaccine to be available to all Americans by early April - World News in Hindi

वॉशिंगटन। अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजार (एचएचएस) ने कहा है कि अगले साल (2021) में अप्रैल महीने की शुरुआत में सभी अमेरिकियों को कोविड-19 की वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सकती है। गुरुवार को सीबीएस न्यूज को दिए अजार के साक्षात्कार के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "जनवरी के अंत तक हमारे वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ सेवा कार्यकर्ताओं और प्रथम उत्तरदाताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होंगी।" उन्होंने आगे कहा, "मार्च और अप्रैल के अंत तक सभी अमेरिकियों के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होंगी।" अजार ने कहा कि एचएचएस के पास साल के अंत तक 'कमजोर श्रेणी के लोगों' का टीकाकरण करने के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा अधिकृत पर्याप्त टीके होंगे।
फिलहाल अमेरिका वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले पायदान पर है। यहां अब तक कुल 8,404,743 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 223,000 मरीजों ने अपनी जानें गंवा दी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Covid-19 vaccine to be available to all Americans by early April
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, covid-19 vaccine, available, all americans, april, alex azar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved