• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Covid-19 : न्यूयॉर्क शहर में 10 हजार से अधिक मौतें

Covid-19: More than 10 thousand deaths in New York City - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर में कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत का आंकड़ा कुछ 3,700 मामलों के साथ दस हजार के पार पहुंच गया। अमेरिकी मीडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें वह लोग शामिल हैं, जो संभवत: इस महामारी के चलते मर गए, लेकिन उनका कोरोनावायरस को लेकर टेस्ट कभी नहीं हो सका। सिटी हेल्थ डिपार्टमेंट कोविड-19 संक्रमण के लक्षणों के चलते हुई ऐसी मौतों के मिस्ड डेटा को इकट्ठा करने के लिए हफ्तों से काम कर रहा है। साथ ही विभाग उनकी मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच रहा है।
स्थानीय अधिकारियों और मीडिया की माने तो शहर में होने वाली मौतों की आधिकारिक संख्या कम है। कई ऐसे लोग थे, जिनमें कोरोनावायरस के लक्षण तो थे, लेकिन उनकी जांच नहीं हो पाई थी। इससे पहले कि उनका टेस्ट किया जाता, उन्होंने दम तोड़ दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विशेष रूप से महामारी की शुरुआत में जांच के लिए सीमित परीक्षण और अस्पताल की क्षमता के चलते हल्के व मध्यम स्तर के लक्षणों वाले कई लोग टेस्टिंग सेंटर में नहीं जा सके।
हेल्थ पर न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल कमेटी के प्रमुख मार्क लेविन ने कहा, "पिछले हफ्ते तक शहर में दैनिक आधार पर कुल 20 से 25 लोगों की घर पर मौत होती थी, जबकि अब प्रतिदिन घर पर मौत का यह आंकड़ा 200 से 215 है।"
उन्होंने ट्वीट कर कहा, निश्चित रूप से (घर पर) लोगों की मौत के आंकड़ों की वृद्धि के मामले सभी कोविड-19 के हैं, जिन्हें गिना नहीं जा रहा है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएएसई) के नवीनतम आंकड़ों में कहा गया है कि न्यूयॉर्क राज्य में स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 6 बजे (2200जीएमटी) तक कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख दो हजार 630 थी, जिसमें से अकेले न्यूयॉर्क सिटी से एक लाख दस हजार 464 मामले थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Covid-19: More than 10 thousand deaths in New York City
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, 10 thousand deaths, new york city, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved