• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कनाडा, भारत और दक्षिण कोरिया जैसे देश अमेरिका पर टैरिफ लगाते हैं, इन देशों पर लगेगा रेसिप्रोकल टैरिफ: ट्रंप

Countries like Canada, India and South Korea impose tariffs on America, reciprocal tariffs will be imposed on these countries: Trump - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए एक बार फिर रेसिप्रोकल टैरिफ की बात की। उन्होंने कहा कि अब 'हाई टैरिफ' के बदले 'रेसिप्रकोल टैरिफ' लगाया जाएगा। अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कई बड़े ऐलान किए। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "कनाडा, मेक्सिको, भारत और दक्षिण कोरिया जैसे देश अमेरिका पर उच्च टैरिफ लगाते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 2 अप्रैल से इन देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाए जाएंगे, यानी जो देश अमेरिका पर टैक्स लगाते हैं, अमेरिका भी उन देशों पर उतना ही टैक्स लगाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिकी अर्थव्यवस्था को "निष्पक्षता और संतुलन" प्रदान करने के लिए उठाया जा रहा है। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा, "हम पहले 1 अप्रैल से यह लागू करना चाहते थे, लेकिन 'अप्रैल फूल' के कारण इसे अब 2 अप्रैल से लागू करेंगे।" उन्होंने इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से "अमीर और महान" बनाने के लिए जरूरी कदम बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और अन्य देशों ने दशकों से अमेरिका पर अधिक टैरिफ लगाए हैं, और अब वह समय आ गया है जब अमेरिका इन देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा।
राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया, "जो देश हमसे शुल्क वसूलते हैं, हम भी उनसे वही शुल्क वसूलेंगे। भारत हमसे 100 प्रतिशत टैरिफ वसूलता है, और यह अमेरिका के लिए उचित नहीं है। यह कभी नहीं था।" उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिकी किसानों, निर्माताओं और श्रमिकों की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है, जो लंबे समय से असंतुलित व्यापार नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह बदलाव अमेरिका को पहले रखने के लिए किया जा रहा है, और अब समय आ गया है कि अमेरिका उन देशों के खिलाफ कदम उठाए जो दशकों से अमेरिका के खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए डेमोक्रेट्स की आलोचना की, जो उनकी टिप्पणियों की सराहना करने से इनकार कर रहे थे।
ट्रंप ने इसे "बहुत दुखद" बताया और कहा, "मैं अपने सामने डेमोक्रेट्स को देखता हूं, और मुझे एहसास होता है कि मैं उन्हें खुश करने या उन्हें खड़ा करने, मुस्कुराने या ताली बजाने के लिए कुछ भी नहीं कह सकता। मैं कुछ भी नहीं कर सकता।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं सबसे विनाशकारी बीमारी का इलाज ढूंढ सकता हूं, एक ऐसी बीमारी जो पूरे राष्ट्र को मिटा देगी या इतिहास की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था या अपराध को अब तक के सबसे निचले स्तर पर रोकने के उत्तर की घोषणा करेगा। ये लोग यहां बैठे हैं, ताली नहीं बजाएंगे, खड़े नहीं होंगे और निश्चित रूप से इन उपलब्धियों की प्रशंसा नहीं करेंगे। वे ऐसा नहीं करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।"
ट्रंप ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "मैं पांच बार यहां आ चुका हूं। यह बहुत दुखद है, और ऐसा नहीं होना चाहिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Countries like Canada, India and South Korea impose tariffs on America, reciprocal tariffs will be imposed on these countries: Trump
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: washington, us president, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved