• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Coronavirus : अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या 6 लाख के पार, 25 हजार से अधिक मौतें

Coronavirus: Number of infected people in America crosses 6 lakhs, more than 25 thousand deaths - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा 6 लाख के पार चला गया है, जबकि महामारी के चलते अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएएसई) ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग की ओर से जारी किए नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा, "देश में स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 6.50 बजे (2250जीएमटी) तक कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,02,989 रही, जबकि महामारी के चलते 25,575 लोगों की मौत हो चुकी है।" आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण से अमेरिका के सबसे प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क स्टेट में कुल 10,834 मौतों सहित अकेले 2,02,630 मामले सामने आए हैं। इसके बाद न्यूजर्सी 68,824 मामलों सहित कुल 2,805 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।
वहीं, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और लुइसियाना संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coronavirus: Number of infected people in America crosses 6 lakhs, more than 25 thousand deaths
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, us, number of people infected, beyond 6 million, more than 25 thousand deaths, coronavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved