• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इथियोपिया में कोरोना के करीब 170,000 मामले

Corona has about 170,000 cases in Ethiopia. - World News in Hindi

अदीस अबाबा| इथियोपिया में बुधवार की शाम पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1,543 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 169,878 हो गई। इथियोपिया के संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में 15 नई मौतों के साथ देश में अब तक 2,466 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 503 और रिकवरी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 140,035 हो गई है। अफ्रीका के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश इथियोपिया में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और मिस्र के बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देश में अब तक 2,200,130 कोविड-19 परीक्षण हो चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों के दौरान 7,819 नए परीक्षण किए गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corona has about 170,000 cases in Ethiopia.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corona, 170000, cases, ethiopia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved