टोक्यो| टोक्यो महानगर सरकार ने गुरुवार को 822 नए कोरोनावायरस मामलों की रिकॉर्ड संख्या की पुष्टि की। यह पहली बार है कि जापान की राजधानी में एक दिन में कोरोना के मामले 800 के आंकड़े तक पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वायरस के फिर से खतरा बनने और चिकित्सा प्रणाली पर बढ़ते प्रभावों के बीच बुधवार को यह आंकड़ा 678 के पिछले रिकॉर्ड से बढ़कर आगे पहुंच गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
टोक्यो में अब तक कुल 48,717 कोरोना मामले सामने आए हैं और 532 लोगों की मौत हुई है।
नवंबर के मध्य के बाद से, टोक्यो में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
देश भर में बढ़ते मामलों के साथ, कुछ चिकित्सा पेशेवरों का मानना है कि देश इस समय संक्रमण की 'तीसरी लहर' की चपेट में है।
जापान में अब तक कोरोना के 188,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,623 लोगों की मौत हुई है।
--आईएएनएस
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को मिली उम्र कैद की सजा
PAN को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी
सबरीमाला से 62 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी
Daily Horoscope