• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोराना वायरस : वैश्विक आकड़ा 75 लाख के पार, मृतकों की संख्या पहुंची साढ़े चार लाख के करीब

Corana virus: global figures cross 7.5 million, death toll reaches 4.5 million - World News in Hindi

वाशिंगटन। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 75 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4.2 लाख के करीब है। शुक्रवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 75,00,777 थी, जबकि मौतों की संख्या 4,20,993 हो गई थी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपनी ताजा जानकारी में यह खुलासा किया है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में अब भी सबसे अधिक 20,22,488 मामलों और 1,13,803 लोगों की मृत्यु के साथ अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है।

मामलों के संदर्भ में ब्राजील 8,02,828 संक्रमणों की संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों में इसके बाद रूस (5,01,800), यूके (2,92,860), भारत (2,86,605), स्पेन (2,42,707), इटली (2,36,142), पेरू (2,14,788), फ्रांस (1,92,493), जर्मनी (1,86,691), ईरान (1,80,156), तुर्की (1,74,023), चिली (1,54,092), मैक्सिको (1,33,974), पाकिस्तान (1,25,933) और सऊदी अरब (1,16,021) हैं।

वहीं इस घातक वायरस से मौतों की बात करें तो अमेरिका 41,364 के साथ पहले नंबर पर है और इसके बाद ब्रिटेन है।

10,000 से अधिक मौत वाले अन्य देशों में ब्राजील (40,919), इटली (34,167), फ्रांस (29,349), स्पेन (27,136) और मैक्सिको (15,944) हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corana virus: global figures cross 7.5 million, death toll reaches 4.5 million
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corana virus, global data, crosses 75 million, number of dead, close to four and a half million, washington, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved