वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल विवाद के मुद्दे पर हाल ही
में वाशिंगटन में हुई नवीनतम चरण की बातचीत के बाद इस विवाद का
सौहार्दपूर्ण समाधान निकलने की उम्मीद जगी है। एक शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय
विशेषज्ञ ने यह कहा। ‘डॉन’ ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि दो
सप्ताह पहले अपने मुख्यालय में इस वार्ता की मेजबानी करने वाले विश्व बैंक
ने एक अगस्त को एक प्रेस रिलीज में इस सकारात्मक बदलाव का जिक्र करते हुए
कहा है कि ‘बैठकें’ सद्भावना और सहयोग की भावना के साथ आयोजित हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत
और पाकिस्तान के बीच किशनगंगा (330 मेगावॉट) और रातले (850 मेगावॉट) जल
विद्युत परियोजनाओं को लेकर विवाद जारी है, जिसका निर्माण भारत कर रहा है।
पाकिस्तान का कहना है कि दोनों परियोजनाओं का तकनीकी डिजाइन सिंधु जल संधि
समझौते का उल्लंघन है। भारत-पाकिस्तान जल विवाद पर वार्ता की बारीकी से
निगरानी करने वाले एक विशेषज्ञ ने ‘डॉन’ को बताया कि कई वर्षों में यह पहली
बार है, जब दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope