• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच झड़प, 86 लोगों की मौत

Clashes in Nigeria between farmers and herders leave 86 dead - World News in Hindi

अबुजा। नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ रिपोर्टों का कहना है कि यह झड़प गुरुवार को उस समय शुरू हुई थी, जब जनजातीय बेरोम किसानों ने फुलानी चरवाहों पर हमला किया था, जिसमें पांच चरवाहों की मौत हो गई थी। इसके बाद चरवाहों ने शनिवार को जवाबी हमला किया, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई।

इस क्षेत्र में जनजातीय समूहों के बीच हिंसा का लंबा-चौड़ा इतिहास रहा है। देश के तीन हिस्सों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अंडी एडी ने कहा कि इस खूनी झड़प के बाद पता चला कि 86 लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हैं।
उन्होंने कहा कि 50 घरों को जला दिया गया है जबकि 15 मोटरसाइकिल और दो वाहन भी फूंक दिए गए। प्रशासन का कहना है कि नाइजीरिया के समयानुसार रियोम, बारिकिन लाडी और जोस साउथ क्षेत्रों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कफ्र्यू रहेगा।
--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Clashes in Nigeria between farmers and herders leave 86 dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: clashes, nigeria, farmers, herders, dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved